केलांग, काजा और उदयपुर में 100% तक बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Update: 2026-03-20 06:03 GMT




लाहौल-स्पीति जिला में मौसम अगले 48 घंटो तक खराब रहने वाला है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान जिले के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च को केलांग और उदयपुर में 100 प्रतिशत तक बर्फबारी की संभावना है, जबकि काजा क्षेत्र में भी 93 से 98 प्रतिशत तक बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। 21 और 22 मार्च को मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है, जहां अधिकतर स्थानों पर हल्के बादल या आंशिक रूप से साफ मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने, मौसम की ताज़ा जानकारी लेते रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Similar News