अगर प्रदेश और देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना है -पुरुषोत्तम नारायण सिंह

Update: 2022-03-02 15:53 GMT

 देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने मंगलवार को देवरिया नगर क्षेत्र में बाईक निकालकर लोगो से कांग्रेस को वोट करने की अपील की। इस अवसर पर बोलते हुये श्री सिंह ने कहा कि भाजपा, सपा सहित अन्य दलों ने जनता के साथ छलावा किया है। हमारी नेता प्रियंका गॉधी ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार, बेटियों को सुरक्षा सहित विकास की बातें कही है। ऐसे में कांग्रेस सरकार बनने पर हम इन सभी वायदों को एक एक कर पूरा करेगें। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। जिससे यह तय हो गया है कि इस बार यूपी में बदलाव होगा और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ सत्ता में आयेगी। श्री सिंह ने मतदाताओं से देश व प्रदेश की तरक्की हेतु कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।

श्री सिंह ने कहा कि देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र विगत कई वर्षों से विकास से कोसों दूर है। अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत के साथ काम करूंगा और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उसके अनुरूप हमेशा जनसेवा करता रहूंगा। साथ ही उन्होंने भाजपा , सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने लोगों को छलने का काम किया है। अब जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। अब अगर इस प्रदेश को और देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना है । उन्होंने दावा किया कि मैं स्थानीय कांग्रेस का एक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ लोगों की पीड़ा को समझता हूं और लोग भी हमको समझ रहे हैं ।हमारी विजय ऐतिहासिक होने जा रही है और आगामी 10 मार्च को देवरिया सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालने का काम करूंगा।

Similar News