समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सुनील गुप्ता सहित तीन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Update: 2022-04-08 16:25 GMT


भाजपा की नीति- रीति व सबका साथ- सबका विकास के मूल मंत्र से प्रभावित हुआ : सुनील गुप्ता

सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर की अहम बैठक बीजेपी के जिला मुख्यालय पयागीपुर पर जिलाध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा की अध्यक्षता व भाजपा के प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी शंकर गिरि की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में 9 अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व ग्राम प्रधान केशवपुर सुनील गुप्ता,शैलेन्द्र सरोज ग्राम प्रधान गोथुआ जागेपुर, सुरेंद्र मौर्या ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैथापुर ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा की अध्यक्षता व भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि की उपस्थिति में भाजपा का झंडा थामा और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी व जिलाध्यक्ष डा.आर. ए.वर्मा ने भाजपा में शामिल होने वाले प्रधानों का स्वागत करते हुए उनकों अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व ग्राम प्रधान केशवपुर सुनील गुप्ता,ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सरोज व सुरेंद्र मौर्या ने भाजपा में सम्मिलित होने के बाद कहा कि उन्होंने भाजपा की नीति-रीति व सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना हमारा लक्ष्य होगा।भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, ब्लाक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह,मण्डल अध्यक्ष अर्जुनपुर प्रवीण कुमार सिंह, मण्डल महामंत्री शत्रुघ्न सिंह की विशेष योगदान रहा।

Similar News