डिस्ट्रिक्ट महाधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज ने जीता प्रथम पुरस्कार

Update: 2022-04-16 10:50 GMT


जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल 321ई के डिस्ट्रिक्ट महाधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी ने बताया कि जिम कार्बेट नैनीताल में हुए अधिवेशन में 26 जिलों के 90 क्लबों ने भाग लिया जिसमें कई तरह की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। लायंस क्लब क्षितिज ने इस महाधिवेशन में पहली बार प्रतिभाग करते हुए पंक्चुअलिटी में प्रथम स्थान अर्जित कर सभी को बता दिया कि हौसले अगर बुलंद हो तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। पुरस्कार को वर्तमान गवर्नर लायन चौतन्य पंड्या व रागिनी पांड्या के द्वारा संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, सर्वेश जायसवाल, अतुल सिंह, नीतीश सिंह व कौशल त्रिपाठी ने प्राप्त किया। इस महाधिवेशन में सीए सौरभकांत को गवर्नर के रूप में चुना गया।

प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अजय मल्होत्रा व द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में बलवीर सिंह बग्गा को चुना गया। क्षितिज के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी ने प्रथम पुरस्कार जीतने पर संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि सभी सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर भरपूर सहयोग दिया जिससे हम सबका सर गर्व से ऊंचा हो गया। इस महाधिवेशन में 90 क्लबों से लगभग 1000 लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विष्णु सहाय, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक साहू, शिवेंद्र सेठ, सचिव प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग