पुण्यतिथि पर याद किये गये वैज्ञानिक डा. शमीम

Update: 2022-04-19 11:12 GMT


जौनपुर। यंग साइंटिस्ट एवर्डेड डा. शमीम हैदर पूर्व प्रोफेसर बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की पुण्यतिथि पर मजलिस हुई जहां स्कूल के प्रबंधक तहसीन अब्बास ने डा. शमीम की जिंदगी पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित लोगों से सूरे फातेहा पढ़ने की गुजारिश की। तत्पश्चात सोजखानी डा. एबाद एवं हाजी समीर ने की। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना फजले मुमताज ने कहा कि दुश्मन जब भी वार करता है, वह हमारे लिबास में करता है। इसे पहचानना बहुत जरूरी है। इंसान खाली अपनी भौतिक जरूरतों पर धयान देता है। उन्होंने कहा कि अगर अपनी नफस रूह को पाक रखना है तो हर तरह के हराम काम से बचें। बुगज हसद से बचे।

पाकिजा गेजा खायें। उन्होंने हजरत अब्बास अलमदार का मसायब पढ़कर यह पैगाम दिया कि हम कर्बला वालों से यह तालीम हासिल कर सकते हैं कि किस तरह से हम समाज मे रिश्तेदारी में रिश्तों को निभा सकते हैं। इस अवसर पर नजमुल हसन नजमी, शिवली आजमगढ़ से आये कैसर हुसैन, एएम डेजी, नसीम हसन, असलम नकवी, मुस्तफा शमसी, शकील एडवोकेट, नसीम हैदर एडवोकेट, शबीह अब्बास, अरविन्द कुमार, आरिफ हुसैनी, बेलाल जानी, मासूम हुसैन, नाजिम हुसैन, सोनू आदि मौजूद रहे। बाद खत्म मजलिस आये सभी लोगों के प्रति आभार शकील अहमद और तहसीन अब्बास ने प्रकट किया।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग