गोद लिये टीबी मरीजों को दिया गया पोषण किट

Update: 2022-04-20 13:42 GMT


सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत के तहत मरीजों को पोषण किट (चना, गुड, मूंगफली, सत्तू, गजक, बोर्नविटा) वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टी.बी. हास्पिटल के पीएसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि क्षय रोगी पूर्णतया स्वस्थ हो सकता है। बशर्ते वह दवा की कोर्स को पूरा करें। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक डा. सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि संस्था द्वारा टी.बी. मरीजों को गोद लेकर खानपान एवं पोषण तत्व संस्था द्वारा उपलब्ध कराना बहुत ही पुनीत व सराहनीय कार्य है। पहले लोग विदेशों में पहुंच रखने वाले भी टी.बी. मरीज को इलाज कराकर नहीं बचा पाते थे लेकिन विज्ञान का विकास हुआ। आविष्कार हुआ। दवाओं की खोज हुई। सरकार ने काम किया। अब टी.बी. को हम समाप्त करने की तरफ अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि संस्था पूर्णतया सामाजिक सरोकार से जुड़के अच्छा कार्य कर रही है। इस अवसर पर सुभाष चौधरी, रंजना शुक्ला, वंदना उपाध्याय, प्रमोद प्रजापति, आशीष गौतम, उत्तम शर्मा, राम भरत यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, दिनेश मौर्य, ठाकुर प्रसाद राय, हिमांशु उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अन्त में आयोजक/संस्था सचिव/पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग