वैवाहिक कार्यक्रम में छज्जा गिरा दो दर्जन से अधिक घयल

Update: 2022-04-22 07:37 GMT

 बंथरा। राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान छत का छज्जा गिरा जिसमे कई लोग हुए जख्मी। बताया जाता है क्षेत्र के कासिम खेड़ा का मजरा नुर्दी खेड़ा में वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में रिश्तेदार व गांव के लोग शामिल थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं छत के छज्जे से वैवाहिक कार्यक्रम को देख रही थी। तभी अचानक छत का छज्जा टूट गया। जिसके चलते भारी संख्या में ऊपर खड़ी महिलाएं व छज्जे के नीचे खड़े लोग दब गए। जिन्हें अन्य लोगों की मदद से निकाला गया।

जख्मी लोगों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। नुर्दी खेड़ा निवासी मनोज के मुताबिक गांव के मुन्नालाल उर्फ साशिलेंद्र की बेटी का विवाह था। जिसे सफल बनाने के लिए गांव व अन्य नाते रिश्तेदार आए हुए थे। वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। तभी कार्यक्रम को देखने के लिए छत के छज्जे पर 60 से 70 महिलाएं चढ़ी हुई थी। कमजोर छज्जे के चलते महिलाएं छज्जे सहित नीचे आ गई। जिसमें काफी लोग जख्मी हो गए है। महिलाओं के साथ बच्चे भी गंभीर अवस्था में है। जिन्हें प्रशासन की एंबुलेंस के द्वारा पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग