शिशु मन्दिर में भू अलंकरण प्रतियोगिता आयोजित

Update: 2022-04-22 12:12 GMT


गौराबादशाहपुर, जौनपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में भू अलंकरण प्रतियोगिता संपन्न हुई। शिशु वर्ग में बहन दीपा एवं आराध्या प्रथम, बहन अन्तिका द्वितीय, बहन मानवी एवं अंजलि तृतीय स्थान प्राप्त कीं। बाल वर्ग में प्रथम स्थान बहन आयुषी एवं दीपा, द्वितीय स्थान बहन स्वाति चौबे, आस्था गुप्ता, तृतीय स्थान अनुप्रिया पाल एवं अनामिका यादव रहीं। किशोर वर्ग में बहन ब्यूटी सिंह, बहन दीपा विश्वकर्मा प्रथम, बहन सोनाक्षी, नव्या द्वितीय स्थान, दीपिका सिंह एवं खुशी तृतीय स्थान प्राप्त कीं। परतियोगिता का निर्णय पप्पू चौरसिया, नवीन चन्द्र साहू (पूर्व प्रधान) एवं श्रीमती किरण ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग