ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मना

Update: 2022-04-23 14:16 GMT


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मना जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कागज पर पृथ्वी का चित्र बनाकर उसे संरक्षित करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डा. अनामिका मिश्रा ने बताया कि हमारी पृथ्वी के अस्तित्व पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत में छेद जैसी समस्याएं लगातार पृथ्वी के तापमान को बढ़ाती जा रही हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने इस समस्या में इजाफा किया है। पृथ्वी दिवस पर संस्थान के बच्चों को पृथ्वी के बारे में थोड़ी जानकारी दी गई और उन्हें पेड़ बचाने और नये पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों ने पृथ्वी का चित्र बनाया और अपनी चित्रकारी के माध्यम से लोगों को पृथ्वी को बचाने में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दीपक सिंह, सिमरन अग्रहरि, रागिनी यादव, प्रतिमा जायसवाल, माया समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग