अध्यक्ष नीरज, सचिव दिलीप, महिला संयोजिका बबीता व कोषाध्यक्ष शरद ने ली शपथ

Update: 2022-04-25 11:33 GMT



जौनपुर। भारत विकास परिषद का 9वां दायित्व ग्रहण समारोह नगर के कटघरा स्थित एक लान में सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एव विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन और पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन रहे।


सभी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके बाद पिछले सत्र 2021-22 के अध्यक्ष अवधेश गिरि द्वारा कराये गये विभिन्न कार्यों के लिये सभी प्रकल्प प्रमुखों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अध्यक्ष अवधेश गिरी, सचिव सतेंद्र अग्रहरी, कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं महिला संयोजिका ममता साहू द्वारा पिछले सत्र में हुये कार्यों की रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नये सत्र 2022-23 के लिये काशी प्रान्त से आये प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रवीण पटेल एवं वित्त सचिव अनिल सिंह ने अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सचिव दिलीप जायसवाल, महिला संयोजिका बबीता जायसवाल एव कोषाध्यक्ष शरद साहू को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। इसी क्रम में प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा नये सदस्य सत्य प्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, विकास गुप्ता, शैलेन्द्र निषाद, पंकज सिंह, प्रभात भाटिया, दिलीप सिंह, पंकज सिन्हा, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, विवेक सिंह, रणजीत सिंह को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी।


तत्पश्चता् मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि माया टण्डन, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थापक/अध्यक्ष लोकेश साहू, विक्रम गुप्ता, भृगुनाथ पाठक, अतुल जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, शशांक सिंह, राधेरमण जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, नारायण दास, धर्मवीर जी, शिव प्रकाश मौर्या, सोमेश्वर केशरवानी, संदीप पांडेय, संजय गुप्ता, संजय सेठ जेब्रा, प्रदीप जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, अतुल सिंह, राहुल पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उदय सिंह एवं अतुल जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डा. आशुतोष सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग