महिला शक्ति सेवा संस्था की योजना का हुआ शुभारम्भ

Update: 2022-04-26 13:02 GMT


जफराबाद, जौनपुर। महिला शक्ति सेवा संस्था की तरफ से मंगलवार को केदारनाथ सिटी मॉडल स्कूल राजेपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके हुई जिसके मुख्य अतिथि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गौड़ रहे जिन्होंने महिलाओं को जानकारी देते हुये कहा कि हमारी संस्था विधवा, तलाकशुदा महिलाओं व किन्नर समाज के बारे में तमाम लाभकारी योजनाएं चलाने जा रही हैं। शत-प्रतिशत महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जायसवाल एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता सिंह को आभार जताया। जिला प्रभारी रामजानकी ने महिला शक्ति के छः प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जिसमें विधवा पेंशन, शिक्षा, बिजली, पानी, यातायात सुविधा की व्यवस्था संस्था की तरफ से मुफ्त किया जाएगा एवं निजी आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र ने विद्यालय के प्रबंधक, विधवाओं और उपस्थित समस्त पदाधिकारीओ का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि व विद्यालय के प्रधानचार्य शिवमूरत सरोज एवं प्रबंधक दिलदार सिंह ने विधवाओं के बच्चों का निःशुल्क शिक्षा योजना के अंतर्गत बच्चों का नामांकन किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार ने किया। इस मौके पर जय प्रकाश, राम मनोहर, प्रदीप कुमार, अजित कुमार, अमित कुमार, विनीत कुमार, प्रियंका सिंह, नंदनी, ऋचा, छाया सिंह, चंद्रकला, निर्मला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग