जेब्रा परिवार ने दर्जनों मरीजों को दिया पौष्टिक आहार

Update: 2022-04-26 13:20 GMT


जौनपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बक्शा ब्लाक परिक्षेत्र में अंगीकृत किये गये 36 मरीजों को पौष्टिक आहार दिया गया। आहार में मूंगफली, सोयाबीन, गुड़, भूना चना, कार्नफ्लेक्स, ओट्स, दलिया, सत्तू, बोर्नबीटा आदि था जिसका वितरण अनुपम शुक्ल (आई.ए.एस.) मुख्य विकास अधिकारी ने किया। बक्शा ब्लाक अंतर्गत नौपेड़वा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जेब्रा परिवार के संजय सेठ, विजयंत सोंथालिया, अमरनाथ सेठ, रवि विश्वकर्मा, अनन्त श्रीवास्तव, नीरज शाह, मो. तौफीक रहे। सभी ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं पुस्तक प्रदान करके किया। इस अवसर पर मनोज वत्स सचिव रेडक्रास सोसाइटी, डा. जी.के. सिंह अधीक्षक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोज अग्रहरि, राम नारायण सेठ, अनिल सेठ, सलिल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग