पुलिस पेंशनर्स संघ के पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Update: 2022-04-26 13:22 GMT


सिकरारा, जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर श्रद्धांजलि सभा हुई जहां जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक एवं पुलिस पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष बिरजू सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि बिरजू सिंह का अचानक हम सभी के बीच से जाना हम सभी के लिए बेहद ही दुःखद है।

हम सभी उनके द्वारा दिखाये गये कर्तव्यनिष्ठता व सेवाभावना के मार्ग का अनुसरण कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री सतीश पाठक, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अश्विनी सिंह, डा. अनुज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सिकरारा मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग