अधिकारियों को दिए समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

Update: 2022-05-05 14:34 GMT


रामनगर बाराबंकी 5 मई संवाददाता। डीसी मनरेगा बृजेश त्रिपाठी ने रामनगर ब्लाक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी मनरेगा श्री त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी रामनगर अमित त्रिपाठी के साथ ग्राम पंचायत मल्लपुर अरसन्डा,नहरवल, मसूद मऊ शाहपुर चकबहेरवा, दल सराय, पहुंचकर मनरेगा योजना से कराए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। श्री त्रिपाठी ने तालाब की खुदाई कर रहे मजदूरों का मस्टरोल से मिलान किया। और उनसे आवश्यक जानकारी ली।



उन्होंने ग्राम पंचायतों में बनवाए जा रहे तालाबों में अच्छे ढंग से स्टेप आने जाने के निर्देश दिए जिससे जानवरों को पानी पीने दिक्कतें ना हो। डीसी मनरेगा श्री त्रिपाठी ने मस्टर रोल फाइल व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संचय एवं जल स्रोत से संबंधित कार्य प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयानुसार पूर्ण करा लिए जाएं और कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत अमौली कलां में स्थित मातम तालाब को चयनित कर अमृत सरोवर बनाये जाने क

के लिए कहा।निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान संघ जिला अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा एपीओ राघवेंद्र कुमार पांडेय ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश दुबे अखिलेश्वर चौहान निखिल कनौजिया आशीष वर्मा आस्था सिंह तकनीकी सहायक अमर सिंह राजेन्द्र वर्मा सर्वजीत वर्मा बराती लाल प्रमोद कुमार सहित समस्त पंचायतों के ग्राम प्रधान रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Similar News