तालाबों को अमृत सरोवर में तब्दील करने का काम शुरू, अतिथियों द्वारा भूमि पूजन के बाद काम शुरू

Update: 2022-05-10 15:48 GMT


हैदरगढ़ (बाराबंकी)। स्थानीय विकास खंड की चयनित आठ ग्राम पंचायतों में तालाबों को अमृत सरोवर में तब्दील करने के लिए इस पर कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को ब्लॉक के अधिकारियों की मौजूदगी में बनने वाले अमृत

सरोवर स्थलों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत भूमि पूजन हवन के पश्चात कार्य का शुभारंभ किया गया। जिन गांवों में कार्य शुरू हुआ है, उनमें भिखरा, जमीन हुसैनाबाद, सरायगोपी, सराय रावत, मंगौवा, टिकरहुआ, जौंधी व शिवराजपुर ग्राम पंचायत शामिल है।

आज भिखरा में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शंशाक सिंह कुशमेश व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रामनेवाज सिंह अमृत सरोवर के कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन एवं हवन के पश्चात किया गया। जिलाध्यक्ष शंशाक कुशमेश ने कहा कि यहां अमृत सरोवर बन जाने से यहां के लोगों को अनुकूलित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इनके द्वारा विकास क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के विकास के लिए पूरे दृढ़ संकल्प के साथ काम किया जा रहा है जो निश्चित ही सराहनीय है। वहीं

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि यहां बनने वाला सरोवर पार्क गांव के आकर्षण का केंद्र बिंदु होगा। इसके बाद जमीन हुसैनाबाद गांव में पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित, खण्ड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव व प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र प्रताप सिंह सोनू द्वारा संयुक्त रूप से भूमि का हवन पूजन कर महाराणा प्रताप अमृत सरोवर कार्य खुदाई का फावडे से शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सराय रावत में एमएलसी अंगद कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित व प्रधान संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत में बनने वाले अमृत सरोवर के खुदाई का शुभारंभ विधिवत पूजन पाठ के बाद किया। सराय गोपी में क्षेत्रीय विधायक दिनेश व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सागर मोर्य व टिकरहुआ में क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत द्वारा पूजन पाठ व हवन के पश्चात अमृत सरोवर की खुदाई कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा मंगौवा, शिवराजपुर व जोंधी में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा अमृत सरोवर के खुदाई कार्य शुभारंभ किया गया। इस मौंके पर मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष सुबेहा राम सागर मोर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद द्विवेदी,

प्रधान सरायगोपी जसवंत मोर्य, अवधेश सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष हैदरगढ़ कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान सिंधियावां विक्रम सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, दीपेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान सीठमऊ संतोष शुक्ला, सीठूमऊ प्रधान अखिलेश मिश्रा, प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह सोनू, प्रदीप बाजपेयी, अजय तिवारी, शुभम त्रिपाठी, गया दत्त मिश्रा,

राम करन पांडेय, शास्त्री आकाश कुमार पांडेय, प्रदीप सिंह, पंकज सिंह, पप्पू सिंह, धीरज तिवारी, श्याम सिंह, तेज नरायन तिवारी, रवि सिंह के अलावा पंचायत सचिव ज्ञान सिंह, पंकज कुमार, ब्लॉक कर्मचारी राजेश कुमार मोर्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Similar News