प्रधान को थप्पड़ मारने वालों की गिरफ्तारी नही होने से प्रधान संघ नाराज

Update: 2022-05-12 16:43 GMT


ज़ैदपुर बाराबंकी। गुरुवार को ज़ैदपुर थाने जाकर एक दर्जन भर ग्राम प्रधानों ने प्रधान की पिटाई करने वाले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किए है। कोतवाल ने ग्राम प्रधानों से कहा कि पुलिस घर जारही लेकिन आरोपी फरार चल रहे हैं। लेकिन बहुत जल्द दिन गिरफ्तार किया जाएगा।

ज़ैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरायन के प्रधान अरविंद वर्मा मंगलवार की शाम के समय तालाब की तरफ जारहे थे। तभी रास्ते में गांव के दो जुआरियों ने झापड़ मार मार कर ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी थी। अपने आपको अपमानित महसूस करते हुए ग्राम प्रधान ने ज़ैदपुर थाने में नामज़द शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नही की थी। इसी बात से नाराज ग्राम प्रधानो ने हरख ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधराम वर्मा व अन्य एक दर्जन भर ग्राम प्रधान के साथ मिलकर गुरुवार को सुबह ज़ैदपुर थाने पहुंचे थे। प्रधानो ने कोतवाल से कहा कि मारपीट करने के बाद आरोपी गिरफ्तार नही हुए हैं। जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। इस बात से पीड़ित प्रधान को अपमान लगता है।

कोतवाल ने प्रधानों से वादा करते हुए कहा की आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगी हुई है। लेकिन मौके से आरोपी फरार चल रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोठिया सरोज कुमार,गढ़ीराखमऊ प्रधान चंद्रशेखर वर्मा,शकील अहमद बोजा,आफ़ताब शफीक,सुल्तान अहमद,अजपुरा प्रधान रामफेर,बरौली मलिक जितेंद्र चंदू,शिवनाथ सिंह वर्मा,अनिल कुमार गुलरिहा सहित आदि प्रधान मौजूद थे।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह से बताया कि ग्राम प्रधान आए थे। लेकिन केस दर्ज करने के बाद से पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही है। वह घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस बहुत जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Similar News