यूपी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है... परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक स्कूली बसों का विशेष फिटनेस जांच अभियान चलाया जाएगा... इस अभियान के तहत बसों की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी, ताकि बच्चों के सफर को पूरी तरह सुरक्षित, जवाबदेह और पारदर्शी बनाया जा सके |
अभियान के दौरान इस बात की सख्त निगरानी की जाएगी कि स्कूल बसों के संचालन में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो रहा है या नहीं... इससे न केवल स्कूली बच्चों का सफर सुरक्षित बनेगा, बल्कि मनमानी करने वाले स्कूल प्रबंधनों पर भी लगाम लगेगी... वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों का चालान काटा जाएगा, उन्हें सीज किया जा सकता है, या फिर उनका फिटनेस प्रमाणपत्र भी निलंबित किया जा सकता है... यह अभियान यूपी की सड़कों पर स्कूली बच्चों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है।