निगोहां लखनऊ। बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन द्वारा एक मुहिम चलाई गई जिसमे समाज के उत्थान से जुड़ी हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मुहिम की शुरुवात संस्थान की उपाध्यक्ष रीना सिंह द्वारा की गई, उन्होंने बताया कि ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
कई बार की गोकुल पुरस्कार प्राप्त मीरकनगर की बिटाना देवी समेत 101 महिलाओं को फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया, जिसमे मुख्यता स्कूल टीचर, डॉक्टर , पुलिस , समाज सेविका, शिक्षाविद्, लघु उद्योग से जुड़ी हुई महिलाएं, गृहणियों को सम्मानित किया गया। साथ ही रीना सिंह व जनरल सेक्रेटरी बीना सिंह ने संस्थान की सभी महिला शिक्षाओं , कर्मचारियों, छात्राओं का भी सम्मान किया।