मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की 1835 करोड़ रूपये से अधिक की राशि

Update: 2026-05-14 04:58 GMT



नरसिंहपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के खाते में ₹1835 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ₹296 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही, उन्होंने नरसिंहपुर जिले की प्राचीन धरोहरों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम मुंगवानी में पौधरोपण कर गौसेवा भी की।

Similar News