रूपईडीहा/बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती पुलिस थाना जमुनहा पुलिस ने स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जमुनहा पुलिस के प्रभारी मीनबहादुर बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में चांदनाथ नगर पालिका 5 के 32 वर्षीय बिष्णु रावत और तातोपानी नगर पालिका 3 के 22 वर्षीय भरत रावत शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक थैली की पुड़िया में स्मैक बरामद हुई है। जांच के दौरान भरत के मुंह में स्मैक छिपा हुआ मिला। उसे जमुनहा पुलिस पोस्ट और ड्रग कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और जिला पुलिस कार्यालय की हिरासत में रखा गया है।