वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने का संकल्प लिया है : मुख्यमंत्री डॉ यादव

Update: 2026-04-11 09:46 GMT



 रायसेन- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव 2026 के तहत प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई फार्मस ऐप का भी लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि किसानों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने का संकल्प लिया है।

Similar News