सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र: भर्तियों में पारदर्शिता पर जोर, 2.2 लाख पुलिस भर्ती का किया दावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPSSSC द्वारा नव चयनित कनिष्ठ विश्लेषकों औषधि तथा दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किए। इस अवसर पर उन्होने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 में जब वह मुख्यमंत्री बने, तो सरकारी भर्तियों में स्टे लगा हुआ था। मैंने सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड को बुलाया और भर्ती में स्टे होने का कारण पूछा तो बताया गया कि नियमो के तहत भर्ती न किए जाने के कारण बताया। मैंने कहा कि न्यायालय के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। अब तक 2 लाख 20 हजार केवल पुलिस में भर्ती की जा चुकी है।