सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र में आभूषण व्यापारी से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 62 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जुलाई में हुई इस लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।