प्रदेश में देर रात 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले

Update: 2026-03-20 06:01 GMT



 जयपुर, 20 मार्च। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता को खेल विभाग का जिम्मा दिया गया है। एसीएस अपर्णा अरोड़ा को खान विभाग, वहीं डॉ. समित शर्मा को सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी गई है। अजिताभ शर्मा राजस्व मण्डल का कामकाज देखेंगे।

खेल सचिव नीरज के. पवन को डीजीआईजीपीआरएस लगाया गया है। उधर पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद मीणा को जयपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। संजीव नैन को डीसीपी क्राइम जयपुर और योगेश गोयल को डीसीपी ट्रेफिक बनाया गया है। वहीं 13 मार्च को जारी तबादला सूची में से करौली और बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सहित पांच आईपीएस के तबादले निरस्त किये गये हैं।

Similar News