प्रयागराज में सीएम योगी ने 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Update: 2026-05-27 05:05 GMT



 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूरे होने पर “तीन साल बेमिसाल” पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही करीब 400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का उद्घाटन किया और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को किट वितरित की। सीएम योगी ने 100 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ई-वाहनों और डिजास्टर रिस्पांस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के कार्यों की सराहना की और कहा कि प्रयागराज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रयागराज में अराजकता और माफियागिरी का माहौल था, लेकिन अब शहर सुरक्षित और अपराधमुक्त बन चुका है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे और नए पुलों जैसी परियोजनाओं का भी जिक्र किया। कार्यक्रम के बाद सीएम ने संगम तट पर गंगा आरती की और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

Similar News