तमिलनाडु में AIADMK विधायक दल ने पी. वेलुमणि को अपना नेता चुना

Update: 2026-05-12 04:39 GMT





तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के 30 विधायकों द्वारा पी. वेलुमणि को विधायक दल का नेता और सी. विजय भास्कर को सचेतक चुनने की घोषणा के साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति में उलटफेर हुआ है। इन विधायकों ने अस्थायी अध्यक्ष करुपैया से मुलाकात कर अपने हस्ताक्षर वाला पत्र उन्हें सौंपा है।

वहीं, 17 विधायकों के एक अन्य समूह ने ई. पलनीसामी को विधायक दल का नेता चुना है। इस विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की नेतृत्व वाली नई सरकार को बुधवार तक बहुमत साबित करना है।

Similar News