दबंगो ने सगे भाईयों की पिटाई कर फोड़ा सिर

Update: 2021-12-06 15:04 GMT

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी गांव में सोमवार की सुबह घर का निर्माण करा रहे दो भाईयों पर पुरानी रजिंश को लेकर दबंगो ने लाठी डंडो से हमलाकर बुरी तरह पिटाई कर सिर फोड़ कर लहूलूहान कर दिया।पड़ोसियो‌ के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।पीड़ित पक्ष ने तहरीर देने के बाद भी पुलिस पर शांति भंग की आंशका में मामूली कार्यवाही का आरोप लगाया है।

मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव निवासी मोहम्मद अनवर व अनीस ने बताया सोमवार की सुबह दस बजे के करीब वो घर का निर्माण करा रहे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर मुकीम कुरैशी व राजा कुरैशी मौके पर आ धमके ओर गाली-गलौज करते हुये लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर सिर फोड़ कर लहूलूहान कर दिया।चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।जिसके बाद घायलो ने परिजनो के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।पीड़ित पक्ष का आरोप है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की बजाय आरोपियों का शांतिभगं में चालान कर चलता कर दिया।हालाकि पूरे मामले में इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे से कार्यवाही ना करने के बारे में पुछा गया तो उन्होने दोनो आरोपियों का शांति भंग में चालान करने की बात कहकर पल्ला झांड लिया।

Similar News