भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रैन बसेरे में कंबल वितरित किए

Update: 2026-01-05 05:12 GMT



 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल रात रविवार को भोपाल के तलैया स्थित रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों और महिलाओं से आत्मीय संवाद किया, उन्हें अपने हाथों से गर्मागर्म चाय पिलाई और ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और एक जरूरतमंद के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए। बाइट - मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री ने सभी रैन बसेरों और आश्रय गृहों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Similar News