गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या पर सियासी हलचल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Update: 2026-03-18 05:01 GMT



 गोरखपुर में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की हत्या से राजनीतिक हलकों में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे।

उनके साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज एफआईआर में नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस गंभीरता से जांच करे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि राजकुमार चौहान समर्पित कार्यकर्ता और समाज के सक्रिय नेता थे।

उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इतनी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर हत्या होना चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही। वहीं कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी और परिवार की हर संभव मदद करेगी।

Similar News