किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ यादव
रायसेन- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव 2026 के तहत प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई फार्मस ऐप का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी कर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है।