गाजियाबाद में फैक्ट्री में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू

Update: 2026-04-12 04:28 GMT



 गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में शनिवार रात आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार स्वदेशी कंपाउंड में स्थित कृष्णा पालिमर फैक्टरी में ट्रांसफार्मर पार्ट्स बनाने का काम होता है। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठने लगीं। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका और जल्द ही काबू पा लिया।

Similar News