आयुक्त खाद्य आपूर्ति विभाग ने किया भोपाल जिले के गेहूं उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Update: 2026-05-07 04:20 GMT



 भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ाने के साथ ही सभी स्थानों पर खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है। इसके साथ ही किसानों को समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। आयुक्त-सह-निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण कर्मवीर शर्मा ने भोपाल जिले के सेवा सहकारी समिति भौंरी द्वारा संचालित उधाराम वेयरहाउस एवं सेवा सहकारी समिति कजलास द्वारा संचालित शिवओम वेयरहाउस खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

मौके पर मिले किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गई एवं खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण समय जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्र भान सिंह, उपार्जन प्रभारी पुष्पराज पाटिल, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम , जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग एवं महा प्रबंधक कोऑपरेटिव बैंक उपस्थित रहे।

प्रदेश में वेयरहाउस में भंडारण क्षमता का भी विस्तार किया गया है। उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और केंद्रों पर समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया गया। साथ ही स्लॉट बुकिंग सुविधा 23 मई 2026 तक की गई है। उल्लेखनीय है कि भोपाल जिले में संचालित 93 खरीदी केंद्रों पर पंजीकृत 37407 के विरुद्ध 34860 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किए जा चुके ही जिसमें से 23815 किसानों द्वारा 172708 मीट्रिक टन खरीदी की जा चुकी हैं।

Similar News