नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के योगदान को सराहा
पूरी दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के योगदान को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 12 मई को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है, “
हमारी नर्सें– हमारा भविष्य। सक्षम नर्सें जीवन बचाती हैं।”
इस अवसर पर, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने उन नर्सों को सम्मानित किया, जो प्रतिदिन करुणा, दृढ़ता और व्यावसायिकता के साथ सेवा करती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री रियो ने कहा कि उनकी समर्पित सेवा स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ है, जो अनगिनत लोगों की देखभाल करती है।