मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक उपयोग न करने की अपील

Update: 2026-05-14 04:55 GMT



 नरसिंहपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के खाते में ₹1835 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई अपील अनुसार सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से ईधन के न्यूनतम उपयोग का आहवान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब उनके काफिले में गाड़ियों की संख्या 13 से घटाकर कर 8 कर दी गई है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए एक साल तक सोना न खरीदें। रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें, जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दे और प्राकृतिक खेती को अपनाएं।

Similar News