कर्नाटक: हिजाब प्रतिबंध हटाने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Update: 2026-05-14 14:44 GMT




कर्नाटक सरकार के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध वापस लेने के फैसले पर विवाद शुरू हो गया है। 

हिंदू संगठन श्रीराम सेना ने सरकार के इस फैसले की निंदा की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हुबली शहर के संगोली रायन्ना सर्कल में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के चित्रों को आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। 

बाद में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने प्रेस से कहा कि अगर स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहना जाएगा तो हम हिंदू छात्र-छात्राओं से केसरी शॉल पहनकर आने की अपील करेंगे। 

उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का भी ऐलान किया।

Similar News