गोरखपुर में सीएम योगी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमि-पूजन

Update: 2026-05-16 08:28 GMT



 पूर्वांचल के खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल यह स्टेडियम करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव भी मौजूद रहे। यह स्टेडियम गोरखपुर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

Similar News