आज केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन

Update: 2026-05-18 04:24 GMT






कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन आज केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सतीशन ने कल शाम शपथ ग्रहण समारोह से पहले 21 सदस्यीय यूडीएफ मंत्रिमंडल की घोषणा की। और ब्यौरा हमारे संवाददाता से..

दस साल के अंतराल के बाद आज केरलम् में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार आज शपथ ग्रहण करेगी। मुख्यमंत्री और 20 अन्य मंत्री तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन समेत नई सरकार के सोलह सदस्य पहली बार मंत्री बन रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए यूडीएफ कार्यकर्ता कल दोपहर से ही तिरुवनंतपुरम पहुंच रहे हैं।

Similar News