देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक सीवियर हीटवेव का भयंकर प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी करते हुए तापमान में लगातार भारी उछाल की चेतावनी दी है।
इसके साथ ही पूर्वी और उससे लगे इलाकों में भी अगले 2 से 3 दिनों तक भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से चिलचिलाती गर्मी के दौरान सुरक्षित रहने और एहतियात बरतने की सख्त अपील की है।