सहारनपुरः शाकंभरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Update: 2026-06-02 05:31 GMT



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सहारनपुर के शाकंभरी क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुई भारी बारिश और आंधी से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया तथा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। गौरतलब है कि दो दिन पहले तेज बारिश के कारण अचानक पानी का बहाव बढ़ गया था, जिससे कई दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा था। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई थी।

शासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित भी किया गया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Similar News