मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ से करेंगे प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में पौधरोपण कर प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस वर्ष राज्य में एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश के 17 नगर निगमों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों समेत सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान कल पूरे दिन चलेगा। वन विभाग के साथ ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, आदि विभागों के सहयोग से अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों, आदि के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि की भी सहभागिता होगी। पौधरोपण अभियान के तहत लखनऊ मंडल में 62 लाख, वहीं बरेली और प्रयागराज में करीब 32 लाख पौधे लगाए जाएंगे।