विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Update: 2026-06-06 06:54 GMT




विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भीमताल नगर पालिका को पांच नए कूड़ा वाहनों की सौगात दी। भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां की झीलें और प्राकृतिक सुंदरता बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुविधाओं और व्यवस्थाओं का होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नगर पालिका को नए कूड़ा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि कूड़े के संग्रहण और निस्तारण का कार्य बेहतर ढंग से किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ कूड़े का समय पर निस्तारण भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नगर निकायों को स्वच्छता अभियान को मजबूत करने के लिए कूड़ा वाहनों के साथ अन्य आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करा रही है, जिससे शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

Similar News