एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 24 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से सवा करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। इनमें से 4 लाख 41 हजार से अधिक इकाइयां महिलाएं संचालित कर रही हैं। कल रविवार को भोपाल में “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाइट- मोहन यादव मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की 900 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को 350 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की, साथ ही समस्त देयताओं का भुगतान और विशेष पैकेज के तहत भी इकाइयों को सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को भू-आवंटन पत्र, स्टार्टअप नीति 2025 और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत भी हितलाभ प्रदान किए। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काष्यप शामिल थे।