यूपी में मोहर्रम पर सख्त गाइडलाइन, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

Update: 2026-06-17 05:03 GMT




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम, नीट परीक्षा और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. आगामी मोहर्रम में हथियारों के प्रदर्शन, कानफोड़ू डीजे और नई परंपराओं पर रोक लगाने को कहा है साथ ही ताजियों की ऊंचाई 10-12 फीट तक सीमित रखने के निर्देश दिए हैं।

21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को यूपी रोडवेज बसों में 50% किराया छूट मिलेगी। वहीं योग दिवस पर प्रदेशभर में व्यापक कार्यक्रम और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जनता दर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को शीर्ष प्राथमिकता देनी है, लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Similar News