बद्रीनाथ दान-चढ़ावा प्रकरण पर सीएम धामी का बयान; "ऐसा काम करना गौ हत्या और माता-पिता की हत्या के समान है"

Update: 2026-07-08 11:35 GMT



बद्रीनाथ में दान-चढ़ावा शिकायत और उसके बाद की गई कार्रवाई पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह का कार्य गौ हत्या और अपने माता-पिता की हत्या के समान है, उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर एसआईटी अपनी जांच कर रही है।

बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुरारी बापू की श्री राम कथा के समापन के अवसर पर हरिद्वार पहुंचे थे। जिस दौरान उन्होंने यह बात कही।

Similar News