उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण के खिलाफ योगी सरकार का बुल्डोजर लगातार गरज रहा है। ताजा मामला जनपद मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र का है । जहां सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई बाबा फौलाद शाह की दरगाह को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
दरअसल मुरादाबाद-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे सरकार करोड़ो की जमीन पर पाकबड़ा के रहने वाले महबूब नाम के एक व्यक्ति पर तालाब की सुरक्षित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दरगाह बनाने का आरोप था। जिसपर मुरादाबाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लगभग 0.1620 हेक्टेयर की बेशकीमती जमीन को पूरी तरह अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है।