मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया नशा मुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार को भी नशामुक्त रखने तथा नशा मुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।