मुख्यमंत्री डॉ यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने किया अत्याधुनिक अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा का लोकार्पण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केन्द्र में अत्याधुनिक अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा का लोकार्पण किया। यह दीर्घा युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों से परिचित कराते हुए वैज्ञानिक सोच को नई दिशा प्रदान करेगी।