उत्तर प्रदेश में आज आयोजित किया जाएगा माई भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन

Update: 2026-07-17 04:07 GMT


उत्तर प्रदेश में आज माई भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 18 और 19 जुलाई को दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन होगा। इसका आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय कर रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

मंत्रालय ने बताया है कि माई भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पंद्रह सौ से अधिक माई भारत युवा स्वयंसेवक भाग लेंगे।

इन दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी को मजबूत करना, संस्थागत समन्वय बढ़ाना और युवा नेतृत्व आधारित राष्ट्र निर्माण के लिए भविष्य के अनुरूप व्यवस्था विकसित करना है।

Similar News