मध्यप्रदेश समान नागरिकता और समान अधिकारों की दिशा में एक ठोस एवं ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ यादव
भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रहे 5 दिवसीय मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन कल समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हुआ। इससे पहले विधेयक पर बहस की गई। विधानसभा में विधेयक पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जब देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है, तब मध्यप्रदेश भी समान नागरिकता और समान अधिकारों की दिशा में एक ठोस एवं ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ा रहा है।