समान नागरिक संहिता विधेयक का पारित होना एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री डॉ यादव

Update: 2026-07-22 04:56 GMT


 भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रहे 5 दिवसीय मानसूत्र सत्र के कल दूसरे दिन समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा समान नागरिक संहिता विधेयक का पारित होना एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम है। यह निर्णय प्रदेश में सुशासन, सामाजिक न्याय और समानता को नई मजबूती प्रदान करेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मैं प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त होने के बाद मध्यप्रदेश उन राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा, जहां एक से अधिक विवाह करना दंडनीय अपराध होगा। इससे बहुविवाह के कारण महिलाओं को होने वाली कठिनाइयों में कमी आएगी तथा प्रदेश की आधी आबादी के अधिकारों को और अधिक प्रभावी संरक्षण प्राप्त होगा।

Similar News